पुलिस अधीक्षक ललितपुर के नेतृत्व में IGRS के मासिक मूल्यांकन में माह जून में जनपद ललितपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ साथ ही जनपद के 14 थानों को प्रथम स्थान मिला ललितपुर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो० मुश्ताक के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों को उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में माह जून-2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनपद ललितपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान साथ ही जनपद ललितपुर के 14 थानों को शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, ऑनलाईन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस, उच्चाधिकारीगण आदि पटलों से प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया । इस परिणाम के लिए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर ने IGRS से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को पूरी लगन व मेहनत से कार्य हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा कर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा निकट भविष्य में इसी प्रकार पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । प्रथम रैंक प्राप्त थानों का नाम* - 01.गिरार 02. जखौरा 03. जाखलौन 04.मदनपुर 05. पूराकला 06.बानपुर 07.बार 08.पाली 09.महरौनी 10.तालबेहट 11.सौजना 12 मड़ावरा.13. महिला थाना ललितपुर 14. बालाबेहट । *IGRS टीम का विवरण* प्रभारी IGRS सेल, ललितपुर मय टीम ।
01 जुलाई 2026