-->
 दिन की भूख हड़ताल का असर, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जननायक चंद्रदेव राय के संघर्ष की क्षेत्र में गूंज*

दिन की भूख हड़ताल का असर, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जननायक चंद्रदेव राय के संघर्ष की क्षेत्र में गूंज*


 *4 दिन की भूख हड़ताल का असर, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जननायक चंद्रदेव राय के संघर्ष की क्षेत्र में गूंज*



*सरपंच विशाल कुमार (मोनू) ने पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का तहेदिल से जताया आभार* 


बिलाईगढ़। जनहित की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से जारी भूख हड़ताल के बीच पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय के समर्थन और मार्गदर्शन को लेकर सरपंच विशाल कुमार (मोनू) ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रदेव राय के मार्गदर्शन एवं नैतिक समर्थन से जनहित की इस लड़ाई को मजबूती मिली और क्षेत्र की समस्याओं की आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाईं।


भूख हड़ताल के माध्यम से क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और परिवहन सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आंदोलन को क्षेत्रवासियों का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है।


प्रमुख मांगों में सरसीवां-पेंड्रावन -सरधाभाठा-बालपुर-कोसीर सड़क का निर्माण एवं मरम्मत, स्वामी आत्मानंद स्कूल के भवन का निर्माण व जर्जर भवन की मरम्मत, क्षेत्र की खराब सड़कों का सुधार, 132 केवी पावर ट्रांसमिशन बंदारी -भटगांव कार्य शुरू करना, एसडीएम/तहसील कार्यालय भवन का निर्माण तथा गिरौदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ शामिल हैं।


इसके अलावा सरसीवां, गिरौदपुरी रेस्ट हाउस व बिलाईगढ़ सर्किट हाउस, सहकारी बैंक की शाखाओं, विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं, डोंगरी-बिलाईगढ़ नेचर सफारी, सड़क-पुल निर्माण, जैतपुर महानदी पुल पर बस परिवहन बहाल करने, सरसीवां में शासकीय महाविद्यालय शुरू करने तथा विभिन्न समूह जल प्रदाय योजनाओं को प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई है।


विशाल कुमार (मोनू) ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत जरूरतों और विकास से जुड़ी मांगों को लेकर है। उन्होंने कहा कि “जब जनहित के लिए आवाज बुलंद होती है, तो शासन को भी जनता की समस्याओं पर ध्यान देना पड़ता है।”


उन्होंने जनहित की इस लड़ाई में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संघर्ष आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर जारी रहेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article