कुनकुनी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ा धूमधाम से मनाया गया
15 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया ग्राम पंचायत कुनकुनी में स्वतंत्रता दिवस बड़ा धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया पंचायत एवं स्कूलों में सरपंच भानुप्रिया राठिया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें गांव के सचिव पदुम पटेल ,उप सरपंच कन्हैया राठिया पूर्व मंडी अध्यक्ष भोग सिंग राठिया, हाई स्कूल प्राचार्य सुरेश डनसेना , सरपंच प्रतिनिधि नीरज राठिया,शिक्षक शिक्षिका एवं समस्त पंच गांव के गणमान्य नागरिक ध्वाजारोहण एवं रैली कार्यक्रम में उपस्थित रहे हाई स्कूल में बच्चों को पत्रकार महासंघ के जिला महासचिव संजय गुप्ता एवं जिला सचिव यशोदा यादव के द्वारा 1 ली कक्षा से12 कक्षा तक पढ़ाई में उत्तीर्ण होकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उन सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव