-->
20 पंचायतों के किसानों की दूरी होगी कम, बुंदिया में धान खरीदी केंद्र मंजूर

20 पंचायतों के किसानों की दूरी होगी कम, बुंदिया में धान खरीदी केंद्र मंजूर

हजारों किसानों को गांव के पास मिलेगी धान बेचने की सुविधा, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने शासन और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जताया आभार

 क्षेत्र के हजारों किसानों को धान बेचने के लिए अब दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत बुंदिया में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे बुंदिया सहित करीब 20 आश्रित ग्राम पंचायतों के किसानों को अपने गांव के नजदीक धान बेचने की सुविधा मिलेगी। केंद्र शुरू होने से किसानों का परिवहन खर्च, समय और श्रम बचेगा।

बुंदिया में धान खरीदी केंद्र की मांग क्षेत्र के किसान लंबे समय से कर रहे थे। वर्तमान में किसानों को धान की उपज लेकर दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाना पड़ता था। उपज के परिवहन में अतिरिक्त खर्च के साथ किसानों को समय और मेहनत भी लगती थी। खरीफ विपणन सीजन में स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र मिलने से यह परेशानी काफी कम होने की उम्मीद है।

किसानों की मांग मंत्री तक पहुंचाई

भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए बुंदिया में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग लगातार उठाई गई। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष भी किसानों की मांग रखी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर पहल की, जिसके बाद नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिली।

      परिवहन खर्च में आएगी कमी

नया केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तक उपज ले जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे परिवहन लागत कम होने के साथ किसानों का समय और श्रम भी बचेगा। 20 पंचायतों के किसानों के लिए स्थानीय खरीदी केंद्र की सुविधा धान उपार्जन प्रक्रिया को भी आसान बनाएगा    

            मंडल की ओर से आभार

रमेश कुमार गुप्ता भटगांव मंडल अध्यक्ष ने पुरे, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के किसानों की और से माननीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुंदिया में धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग का समाधान है। किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भी प्रयास जारी रहेंगे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article