-->
होमगार्ड चंदन सिंह के परिवार को मिलेगी 35 लाख की आर्थिक सहायत, विभाग ने दी 5 लाख की अनुग्रह राशि, मंगलवार को एक्सिस बैंक देगा 30 लाख का चेक

होमगार्ड चंदन सिंह के परिवार को मिलेगी 35 लाख की आर्थिक सहायत, विभाग ने दी 5 लाख की अनुग्रह राशि, मंगलवार को एक्सिस बैंक देगा 30 लाख का चेक

होमगार्ड चंदन सिंह के परिवार को मिलेगी 35 लाख की आर्थिक सहायता

विभाग ने दी 5 लाख की अनुग्रह राशि, मंगलवार को एक्सिस बैंक देगा 30 लाख का चेक


ललितपुर। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवान चंदन सिंह के परिवार को कुल 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। होमगार्ड विभाग की ओर से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पहले ही प्रदान की जा चुकी है, जबकि अब एक्सिस बैंक की ओर से 30 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।जिला कमांडेंट होम गार्ड्स ललितपुर प्रभात कुमार ने बताया कि चंदन सिंह का बैंक खाता पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) से आच्छादित था। पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत यदि ड्यूटी के दौरान किसी होमगार्ड की मृत्यु हो जाती है, तो पैकेज के प्रावधानों के अनुसार बैंक द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसी के तहत एक्सिस बैंक द्वारा 30 लाख रुपये का चेक दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह चेक चंदन सिंह की पत्नी राज कुमारी को मंगलवार को जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश द्वारा एक्सिस बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि होमगार्ड विभाग के लगभग सभी जवान पुलिस सैलरी पैकेज से आच्छादित हैं। इस योजना के अंतर्गत एक्सिस बैंक द्वारा इतनी बड़ी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।होमगार्ड विभाग द्वारा पहले दी गई 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा एक्सिस बैंक द्वारा दी जाने वाली 30 लाख रुपये की सहायता को मिलाकर चंदन सिंह के परिवार को कुल 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। मंगलवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की मौजूदगी में राज कुमारी को 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article