-->
बरोल स्कूल में 4.30 लाख से बनेगा बालिका शौचालयजी राम जी योजना के तहत भूमिपूजन, छात्राओं को मिलेगी स्वच्छ व सुरक्षित सुविधा

बरोल स्कूल में 4.30 लाख से बनेगा बालिका शौचालयजी राम जी योजना के तहत भूमिपूजन, छात्राओं को मिलेगी स्वच्छ व सुरक्षित सुविधा

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 

बरौल । छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जी राम जी योजना के तहत शासकीय माध्यमिक शाला बरोल में 4.30 लाख रुपए की लागत से बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं लेआउट किया गया।
बालिका शौचालय के निर्माण से विद्यालय की छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पृथक शौचालय की सुविधा मिलेगी। इससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने के साथ विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
भूमिपूजन के दौरान इंजीनियर किसन कुमार सोनवानी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लेआउट तैयार कराया और गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य पति संतलाल प्रजापति, सरपंच पति सरबर सिंह, सचिव देव नारायण राजवाड़े, उपसरपंच पति प्रतोष कुमार राजवाड़े सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


स्थान: शासकीय माध्यमिक शाला, बरोल (जिला सूरजपुर)
योजना: जी राम जी योजना
निर्माण कार्य: बालिका शौचालय
स्वीकृत लागत: ₹4.30 लाख
भूमिपूजन: 4 अगस्त 2026

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article