-->
जांजगीर-चांपा: वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती*  *शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित*

जांजगीर-चांपा: वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती* *शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित*


_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  
_दिनांक: 01 अगस्त 2026_  

जांजगीर-चांपा। वायरल वीडियो प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश में क्या कहा गया? 
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल वीडियो तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रधान पाठक का आचरण *गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। 

उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन के दौरान मुख्यालय
निलंबन अवधि में कौशिक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article