-->
सांसद कमलेश जांगड़े ने दी भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रुप कुमार चौधरी जी को बधाई. सांसद जी ने कहा- छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा सम्मान

सांसद कमलेश जांगड़े ने दी भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रुप कुमार चौधरी जी को बधाई. सांसद जी ने कहा- छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा सम्मान



शक्ति - जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा घोषित अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ में प्रदेश के महासमुंद से भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यह बहुत बड़ा सम्मान है। जो की भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राजनीति में महिला मोर्चा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ प्रदेश को मिली है। निश्चित रूप से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं देश की महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने में सहायक होगा तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भाजपा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक के दायित्व में रायपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दीपक महस्के को संयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
साइंस वाणी न्यूज़ से अशोक जयसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article