ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी महोबा ने की ब्रीफिंग
28 अगस्त 2026
महोबा: ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने कीरत सागर स्थित मेला परिसर, कार्यक्रम स्थल, शोभायात्रा मार्ग एवं पुलिस चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेला परिसर में अस्थाई मेला कोतवाली, तीन अस्थाई पुलिस चौकियां, सादे वस्त्रों में पुलिस बल, क्यूआरटी, रिजर्व पुलिस बल एवं फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।
एसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। *रिपोर्टर आसिफ खान चित्रकूट धाम मंडल बांदा प्रभारी*