-->
स्कूल प्राचार्य पर गुप-चुप शाला प्रबन्धन समिति गठन, मनमानी और आर्थिक अनियमितता के आरोप

स्कूल प्राचार्य पर गुप-चुप शाला प्रबन्धन समिति गठन, मनमानी और आर्थिक अनियमितता के आरोप

सांसद-विधायक प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल हटाने की मांग की

 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना सलका की प्रभारी प्राचार्य निलीमा लकड़ा के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत सौंपी गई है। सांसद प्रतिनिधि राघवेन्द्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राजेश गुप्ता और ग्राम पंचायत सलका द्वारा 11 अगस्त 2026 को दिए गए पत्र में प्राचार्य को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है।


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा गुप-चुप तरीके से शाला प्रबन्धन समिति का गठन किया गया। पूर्व में गठित शाला प्रबन्धन समिति को बिना किसी को सूचना दिए भंग कर दिया गया और नई समिति बना दी गई। न तो ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों और न ही पालकों को इसकी जानकारी दी गई। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।


पत्र में आगे कहा गया है कि प्राचार्य का व्यवहार शिक्षकों, पालकों और जनप्रतिनिधियों के साथ ठीक नहीं है। उन पर जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप है। साथ ही (PMFS)सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की राशि में गबन और कोषालय से मिलीभगत कर शुल्क बढ़ाने के कारण गरीब छात्रों के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।


शिकायत में मांग की गई है कि निलीमा लकड़ा को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाकर चंद्रपाल कुशवाहा को पुनः पदस्थ किया जाए। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।



फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article