-->
नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं




 सक्ती, आज दिनांक 25 अगस्त 2026//को जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




             जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा के निवासीयों द्वारा ग्राम रनपोटा में सरपंच द्वारा शासकीय आंगनबाड़ी भवन को जेसीबी मशीन से तोड़ने व जमीन की बिक्री की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम धनपुर कला निवासी श्रीमती किरण नागवंशी, पति स्व बद्री नाथ नागवंशी ने पति की मृत्यु पानी में डूबकर हो जाने से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराए जाने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर निवासी युवराज दास महंत ने निर्माणाधीन मकान की नींव नष्ट करने की नियत से समझौते का उल्लंघन करने एवं निजी भूमि पर खुली नाली छोड़ने एवं दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत मालखरौदा निवासी श्री संदीप ने


 मालखरौदा के रिक्त तालाब को लीज एवं पट्टे में लेने की मांग के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डोडकी निवासी श्री रामेश्वर मनहर ने एकल शिक्षकीय शाला शासकीय प्राथमिक शाला डोडकी में शिक्षक व्यवस्था कराने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम महादेवपाली निवासी समारी गोस्वामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि एफ टी ओ बनने के बाद की राशि बैंक खाते में न आने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम परसदा खुर्द निवासी श्री यादू प्रसाद, श्री महेश पटेल, श्री भुनेश्वर प्रसाद, श्रीमती सरोजनी पटेल, श्री कमलेश केवट, श्री रामसिंह, श्री पदुम बरेठ, श्री भरत लाल, श्री राजू बरेठ, श्रीमती प्रेम बाई ने प्रधानमंत्री आवास प्लस में दावा आपत्ति के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है

साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article