-->
निजी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

निजी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

निजी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
ललितपुर। ग्राम समोगर में मायके आई महिला की करीब डेढ़ वर्षीय पुत्री चांदनी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां लाड़कुँवर कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 20 अगस्त को बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे जनता चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और विभिन्न जांचें कराई गईं। आरोप है कि तीन दिनों के उपचार के दौरान करीब 30 हजार रुपये जमा कराए गए, लेकिन बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ।
मृतका की मां का आरोप है कि बार-बार डॉक्टर से बच्ची की हालत के संबंध में जानकारी देने और उपचार में सुधार की मांग करने के बावजूद पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। 22 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब मामले में पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 
मोबाइल नंबर --9616480734

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article