-->
सावन की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन संगम पर बाबा मंदिर सिमरा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

सावन की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन संगम पर बाबा मंदिर सिमरा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

देवघर संवाददाता: अरविन्द यादव 

सावन की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन संगम पर देवघर के देवीपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा मंदिर सिमरा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालु कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन पूर्णिमा के दिन बाबा मंदिर में पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए भी बाबा से प्रार्थना कर रही हैं, तो भाई भी अपनी बहनों की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
वहीं सावन के पूर्णिमा और रक्षाबंधन एक साथ होने से मंदिर की महत्ता और भी बढ़ गई है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार आज शाम तक हजारों की संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए देवीपुर थाना प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, बैरिकेडिंग की गई है और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी भक्त को पूजा-अर्चना में कोई कठिनाई न हो।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article