सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा का कथित बधाई पत्र, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
06 अगस्त 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा का कथित बधाई पत्र, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
कोलकाता/नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के लेटरहेड पर जारी एक कथित बधाई पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र में "बृजमोहन राम जी" नामक व्यक्ति को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए उनके योगदान की सराहना की गई है। पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य तथा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर भी अंकित दिखाई दे रहे हैं। वायरल पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक प्रवास करने तथा चुनावी सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी राज्य के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।
हालांकि, इस पत्र की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं है कि पत्र वास्तव में भाजपा पश्चिम बंगाल की ओर से जारी किया गया है या नहीं। समाचार लिखे जाने तक पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या पुष्टि सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह पत्र आधिकारिक है तो यह संगठन में कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने का प्रयास माना जाएगा।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश