धरमजयगढ़ जनपद उपाध्यक्ष के कार्यों से प्रभावित मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री, ओपी चौधरी ने दी बड़ी मंजूरी….
20 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू:- धरमजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय जनपद उपाध्यक्ष शिशु -शशि का प्रयास अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। क्षेत्र की जरूरतों को लेकर लगातार आवाज उठाने और जनहित के मुद्दों को जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का परिणाम है कि धरमजयगढ़ सहित खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। शशि-शिशु की सक्रियता और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी गंभीरता से वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिलती दिखाई दे रही है। और इनके द्वारा जो भी मांग किया जाता हैं चाहे वह प्रधानमंत्री सडक हो रहा अन्य कोई मांग तत्काल पूरी हो जाती हैं।
शशि-शिशु की सक्रियता बनी विकास की कड़ी
धरमजयगढ़ में लगातार मिल रही विकास की सौगातों के बीच शशि-शिशु की भूमिका चर्चा में है। कहा जा सकता है कि धरमजयगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए इनकी सक्रियता एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर सामने आई है, वहीं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के स्तर से मिली स्वीकृतियों ने क्षेत्र की उम्मीदों को और मजबूत किया है।
धरमजयगढ़ को 9 करोड़ से ज्यादा की सौगात
डीएमएफ मद से खनन प्रभावित क्षेत्रों में 9 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसमें धरमजयगढ़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डाइट के लिए ही 8 करोड़ 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से पुरुष एवं महिला छात्रावास, सम्मेलन कक्ष, शौचालय खंड सहित पुराने भवनों की मरम्मत और जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। वहीं कुडुमकेला हाईस्कूल में 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ी राहत मिली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल के लिए 25 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बीएलएस एम्बुलेंस खरीदी जाएगी, जिससे ग्रामीण मरीजों को आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।