-->
पीएम आवास योजना ने बदली दासरथी गुप्ता के परिवार की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा**तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगढ़ में योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

पीएम आवास योजना ने बदली दासरथी गुप्ता के परिवार की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा**तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगढ़ में योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

*खेती-बाड़ी और सब्जी बिक्री से परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही को मिला स्थायी आवास का सहारा:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 6 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक आवासीय योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगढ़ निवासी दासरथी गुप्ता, पति गाडाराय गुप्ता का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज पक्के आवास में जीवन व्यतीत कर रहा है।
तमनार जनपद पंचायत मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर तथा जिला मुख्यालय रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवगढ़ में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के दासरथी गुप्ता का परिवार लंबे समय तक जर्जर और कच्चे मकान में रहने को विवश था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और सब्जी बेचने पर निर्भर थी। सीमित आय से दैनिक जरूरतों की पूर्ति और बच्चों का पालन-पोषण करना ही बड़ी चुनौती थी, ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।
ग्रामीण क्षेत्र में हर वर्ष तेज बारिश और आंधी के कारण उनके कच्चे मकान को नुकसान पहुंचता था। घर की लगातार मरम्मत में आय का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक प्रभावित होती थी तथा सुरक्षित आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी।
वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दासरथी गुप्ता के नाम आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। अब उनका परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में रह रहा है। दासरथी गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान और खुशियों का भी आधार बना है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article