-->
MBBS में चयन पर रिया बंजारे का आत्मीय अभिनंदन व सम्मान

MBBS में चयन पर रिया बंजारे का आत्मीय अभिनंदन व सम्मान



*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, खरसिया द्वारा ग्राम मौहापाली पहुंचकर बिटिया व पूरे परिवार को बधाई दी गई*

साइंस वाणी न्यूज़ -खरसिया (रायगढ़)। शहर से लगे ग्राम मौहापाली निवासी रिया बंजारे का MBBS में चयन होकर सिम्स (CIMS), बिलासपुर में चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रवेश प्राप्त करने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, खरसिया द्वारा ग्राम मौहापाली पहुंचकर बिटिया का मुँह मीठा कराया गया, इस अवसर पर उनका आत्मीय अभिनंदन व सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने रिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
     रिया बंजारे, श्याम कुमार बंजारे की सुपुत्री हैं। उनके पिता श्याम कुमार बंजारे जिला उपाध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, रायगढ़ तथा लैब तकनीशियन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माता हीरा बंजारे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं।इस संक्षिप्त सभा को प्रदेश प्रवक्ता साहित्य प्रकोष्ठ राकेश नारायण बंजारे, रामनारायण भारद्वाज अध्यक्ष, खरसिया व रामभरोस जोल्हे वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी, गायक, मौहापाली ने संबोधित करते हुए कहा कि रिया की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रिया चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनेंगी तथा समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। समाजजनों ने रिया को MBBS की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। सभा का संचालन महासचिव मनीराम सोनी ने किया। समाजसेवी श्याम कुमार बंजारे ने परिवार के प्रति स्नेह व आशीर्वाद बनाए रखने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, खरसिया के अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, महासचिव मनीराम सोनी, प्रदेश प्रवक्ता साहित्य प्रकोष्ठ राकेश नारायण बंजारे, ग्राम मौहापाली अध्यक्ष भरत लाल जोल्हे, रामभरोस जोल्हे, पत्रकार हेमलाल कुर्रे, नीला राम घृतलहरे, राजेन्द्र बंजारे, राहुल लहरे, डॉ. लहरे, विजय कुमार जोल्हे, कन्हैया डहरिया, फागुराम जोल्हे, ताराचंद राठिया सरपंच, तुका राम कुर्रे उप सरपंच, मनहरण जोल्हे, खीकराम लहरे, मोहिन्दर चौहान, दिनेश जोल्हे सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में ग्राम मौहापाली सरपंच, जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही व सभी ने बिटिया की कामयाबी पर बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया।

संवाददाता छत्तीसगढ़ 
यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article