कांकेर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 बसों पर हुई कार्रवाईओवरस्पीडिंग और बिना यूनिफॉर्म चालक पर कार्रवाई, ₹18,600 का चालान
23 सितंबर 2026
बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर
कांकेर। कांकेर में यातायात विभाग द्वारा वाहनों की जांच को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। यातायात अधिकारियों ने गोविंदपुर एरिया एवं बापना लाइन क्षेत्र में इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से बसों की जांच की।
जांच के दौरान 11 बसों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 9 बसों में ओवरस्पीडिंग पाए जाने पर कार्रवाई की गई, जबकि 2 बसों में बिना यूनिफॉर्म चालक मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल ₹18,600 की चालान राशि वसूली गई।
जिन बसों पर कार्रवाई हुई, उनमें मुस्कान ट्रैवल्स, महेन्द्रा ट्रैवल्स, रॉयल सहित कांकेर रोडवेज की गाड़ियां शामिल बताई गई हैं। यातायात विभाग द्वारा वाहनों के दस्तावेज एवं नियमों की जांच करते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।