11 सितंबर को शक्ति आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। सीएम साहब के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर. जेठा में आमसभा को करेंगे संबोधित
02 सितंबर 2026
शक्ति - छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को शक्ति आएंगे तथा मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जिलाशक्ति - छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को शक्ति आएंगे तथा मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के सामने मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया है। तथा 2 सितंबर को शक्ति जिले की कलेक्टर जयश्री जैन। जिले के एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं जिला पंचायत के सीईओ बासु जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जहां सीएम साहब के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल का जायजा लिया तो वही सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम साहब के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। किंतु प्रशासन ने अभी मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना जारी नहीं की है। तथा मुख्यमंत्री जी किस कार्यक्रम में आने वाले हैं यह भी अभी निश्चित नहीं है
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट