शिवरीनारायण महानदी का जलस्तर बढ़ा,रौद्र रूप , शबरी सेतु के ऊपर करीब 2 फीट पानीशिवरीनारायण–गिधौरी शबरी सेतु पर आवागमन बंद दोनो जिले का कनेक्शन कटा
26 सितंबर 2026
बंशीलाल केवट
शिवरीनारायण। महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश तथा गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महानदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण शिवरीनारायण–गिधौरी शबरी सेतु के ऊपर करीब 2 फीट पानी बहने लगा है। स्थिति को देखते हुए सेतु पर आवागमन पूर्णतः बंद कर दिया गया है।
पताजा जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक महानदी का पानी पुल के ऊपर करीब 2 फीट तक बह रहा है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा मौके पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
स्थिति की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग पी डब्ल्यू डी,, पुलिस थाना, राजस्व विभाग, एस डी आर एफ टीम सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर उपस्थित हैं।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बैरिकेडिंग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यक होने पर प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
महानदी के जलस्तर एवं शिवरीनारायण–गिधौरी शबरी सेतु पर आवागमन की स्थिति के संबंध में आगे की जानकारी परिस्थितियों के अनुसार प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी।