-->
जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगी सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में होगा जिला स्तरीय वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, गाँव गाँव, घर घर जिलेभर में जलेंगे 4 लाख से अधिक दीये

जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगी सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में होगा जिला स्तरीय वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, गाँव गाँव, घर घर जिलेभर में जलेंगे 4 लाख से अधिक दीये



         सक्ती, 16 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को सक्ती जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान नोडल अधिकारी श्री वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार इस अवसर पर जिला स्तरीय, विकासखण्ड, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र, विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा सहित जिले के गाँव गाँव व घर घर में लभभग 4 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। शक्ति जिला स्तरीय मुख्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में आयोजित होगा, जिसमें विशिष्ट अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 7100 दीप प्रज्ज्वलित कर स्टेडियम परिसर को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखण्डों के ग्रामों में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा भी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, ग्रामीण बाजारों, मोहल्लों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के चिन्हित स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में ‘हर घर एक दीया’ जलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ें और सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सक्ती जिले में एक साथ जलने वाले 4 लाख से अधिक दीप सेवा, समर्पण, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता का संदेश देंगे। जिले में आयोजित होने वाला यह वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक विशेष अवसर बनेगा।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article