-->
कांकेर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व

कांकेर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

कांकेर। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर आज बुधवार को कांकेर शहर में जगह-जगह कमरछठ यानी हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कमरछठ व्रत का पालन किया।
कमरछठ पर्व पर महिलाओं ने सगरी बनाकर विधि-विधान से पूजा की। पूजा स्थल पर छह प्रकार की सामग्री और पारंपरिक पूजन सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-शांति के लिए भगवान शिव-पार्वती एवं षष्ठी माता की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी।

छत्तीसगढ़ में कमरछठ पर्व की अपनी विशेष परंपरा है। इस दिन पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों का विशेष महत्व माना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा के बाद पारंपरिक प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
कांकेर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। पूजा स्थलों पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की।

कमरछठ पर्व ने कांकेर में आज पारंपरिक संस्कृति, आस्था और मातृ प्रेम की खूबसूरत झलक पेश की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article