आशीर्वाद विला में गणेशोत्सव के छठे दिन बच्चों ने दिखाई चित्रकला प्रतिभा*
20 सितंबर 2026
इंदौर। निपानिया स्थित आशीर्वाद विला सोसायटी में गणेशोत्सव के छठे दिन बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्सव समिति की ओर से प्रतिभागी बच्चों को चित्र बनाने के लिए ड्राइंग शीट उपलब्ध कराई गई।
बच्चों ने गणेशजी और गणेशोत्सव से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।