-->
सरंगपाल नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, महानदी में तेज बाढ़ के बीच तलाश जारी

सरंगपाल नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, महानदी में तेज बाढ़ के बीच तलाश जारी

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर

कांकेर। सरंगपाल नदी पुल से एक युवक द्वारा महानदी में छलांग लगाए जाने की सूचना सामने आई है। घटना के समय नदी में बाढ़ और तेज बहाव होने के कारण युवक के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं संबंधित बचाव दल द्वारा नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल युवक कौन है, कहां का रहने वाला है और उसने किस कारण से नदी में छलांग लगाई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू एवं खोजबीन की कार्रवाई जारी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान नदी और पुल के आसपास जाने से बचें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article