-->
केंकराझरिया में गणेश पूजा के अवसर पर भव्य भजन रात्रि का आयोजन

केंकराझरिया में गणेश पूजा के अवसर पर भव्य भजन रात्रि का आयोजन

खीरसागर पटेल 
साइस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 
रायगढ़ छतीसगढ़ 

 
केंकराझरिया। मुख्य बस्ती केंकराझरिया में गणेश पूजा के पावन अवसर पर 17 सितंबर की रात भव्य भजन रात्रि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात गायक श्री किशन यादव जी द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और भगवान श्री गणेश की भक्ति में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में SHREE MUSIC – Sound & Light द्वारा शानदार साउंड एवं लाइट की व्यवस्था की गई, जिससे भजन संध्या का माहौल और भी आकर्षक बना रहा।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
“गणपति बप्पा मोरया 🙏
मंगलमूर्ति मोरया 🙏”

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article