-->
विद्या कोचिंग सेंटर, अंधरीगादर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्या कोचिंग सेंटर, अंधरीगादर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस


साइंस वाणी न्यूज़ देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट 
Mob. 9431927597

देवघर जिले के जसीडीह खोरीपानन के अंधरीगादर में स्थित विद्या कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षक गौतम सर के साथ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन को सही दिशा देते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए निर्देशक गौतम सर ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहने, निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान कोचिंग सेंटर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। अंत में विद्या कोचिंग सेंटर परिवार की ओर से सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article