अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा का संदेश*
20 सितंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 20 सितम्बर 2026/ ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत रायगढ़ के अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने आम लोगों से जुड़ी विषयवस्तु को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रुचि के साथ देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक सेवा और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को सहज माध्यम से पहुंचाना रहा। अम्बेडकर चौक में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़