-->
दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश

दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश

साइंस वाणी न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को सक्ती, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद श्रीमती जांगड़े ने श्री रामलला दर्शन योजना सहित शासन की योजनाओं का लाभ जिले के पात्र, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान, पशुओं के टीकाकरण से पहले गांवों में मुनादी, उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्था सुधारने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
बैठक में एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने बच्चों के भोजन, आवास एवं साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्व सहायता समूह, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article