-->
कुंजारा केशला ,तमनार रोड एवं पूंजीपथरा–तमनार सड़क की स्वीकृति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने जताया आभार

कुंजारा केशला ,तमनार रोड एवं पूंजीपथरा–तमनार सड़क की स्वीकृति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने जताया आभार



खीरसागर पटेल 
साइंस वाणी न्यूज़ रिपोर्ट 
लैलूंगा रायगढ़ छत्तीसगढ़ 


रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित लैलूंगा से तमनार मार्ग तथा पूंजीपथरा–तमनार मार्ग के सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य को मिली वित्तीय स्वीकृति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दीपक सिदार ने कहा कि लैलूंगा–तमनार मार्ग के लिए लगभग ₹74 करोड़ 15 लाख 18 हजार की वित्तीय स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं पूंजीपथरा–तमनार मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने के लिए भी स्वीकृति मिली है। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, उद्योग तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की जर्जर स्थिति और आवागमन में होने वाली परेशानियों को लेकर लगातार अपनी मांग रखी थी।

दीपक सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी के प्रति विशेष आभार, एवं बधाई व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के सहयोग एवं आशीर्वाद से मिली वित्तीय स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सड़क निर्माण से लैलूंगा, तमनार, पूंजीपथरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

दीपक सिदार ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र की जनता, भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर इसी तरह एकजुट होकर प्रयास जारी रहेंगे।

— दीपक सिदार
जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रायगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article