उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार जयप्रकाश डनसेना को किया गया सम्मानित
खरसिया| शक्ति जिले के स्थापना दिवस के 4 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में एकता पत्रकार संघ एवं नितारा वर्ल्ड शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रायगढ़ जिला एवं शक्ति जिला के अनसूनी विभूतियां एवं समाजसेवी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक बरगढ निवासी जयप्रकाश डनसेना को पत्रकारिता के क्षेत्र में जनहित के मुद्दे निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में हमेशा सक्रिय एवं आम जनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहे शक्ति जिला हो या रायगढ़ जिला दोनों जिला के प्रमुख जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं जिससे एकता पत्रकार संघ एवं नितारा वर्ल्ड द्वारा आपको पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय उत्कृष्ट पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है जिसमें में सभी मित्र सहपाठी द्वारा आपको बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वही पत्रकार जयप्रकाश ने यह सम्मान पाकर बड़ा गर्व महसूस कर रहे हैं और विशेष कर एकता पत्रकार संघ को धन्यवाद दे रहा हूं तथा भविष्य में भी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित की मुद्दों को उठाने तथा सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।