बिलाईगढ़ नगर पंचायत प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत कुमार देवांगन हुआ निलंबित
25 सितंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज (सारंगढ़ बिलाईगढ़): बिलाईगढ़ नगर पंचायत में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत कुमार देवांगन जब से पद भार ग्रहण किए हैं तब से विवाद के घेरे में है, कुछ समय पहले ही यशवंत देवांगन सीएमओ प्रभारी ने ही प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालने की एवं निजी निवास में तहसीलदार एवं एसडीएम व अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे ।उसी समय पे यशवंत देवांगन पर प्रभारी नगर अध्यक्ष महोदया ने भी गंभीर आरोप लगाये थे और जांच की मांग भी की गई थी।
कलेक्टर के नाम एसडीएम बिलाईगढ़ को 23 सितंबर 2026 को जय मां समलाई स्व सहायता समूह ने सौंपा ज्ञापन
प्राप्त समाचार अनुसार बिलाईगढ़ प्रभारी सीएमओ यशवंत देवांगन के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुय महिला समूह का कहना है कि जय मां समलाई स्व सहायता समूह बिलाईगढ़ के मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत अनुबंध महिलाओं पर लैंगिक प्रताड़ना के संबंध में पूर्व में कलेक्टर महोदया सारंगढ़ बिलाईगढ़ को शिकायत किया गया था जिसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ द्वारा जांच टीम गठित कर जांच कराया गया।जिसमें समूह का कहना कि सारे आरोप पूर्णतः सही पाए गए हैं तथा जांच रिपोर्ट एसडीएम बिलाईगढ़ द्वारा जांच प्रतिवेदन को कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजा जा चुका है किंतु विगत 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।
आरोप समूह के द्वारा यह भी लगाए जा रहे हैं कि नगर पंचायत परिषद बैठक एजेंडा में कूट रचना एवं अवैध प्रस्ताव पारित करना नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सभा कक्ष में 14 अगस्त 2026 को बैठक आयोजित हुआ जिसमे एजेंडा क्रमांक 21 में वार्ड क्रमांक 03 में पचरी निर्माण से संबंधित सर्व सम्मति से पास हुआ था। परन्तु यशवंत देवांगन सीएमओ के द्वारा 07 सितंबर 2026 को अपने निजी निवास में कूट रचना दस्तावेज तैयार कर एजेंडा क्रमांक 21 में पचरी निर्माण के स्थान पर जय मां समलाई स्व सहायता समूह बिलाईगढ़ को निकलने का निर्णय परिषद बैठक रजिस्टर में उप अभियंता रोहित रंजन सिंह एवं 11 पार्षद का हस्ताक्षर कराकर चस्पा किया है।
ज्ञापन में यह भी मांग रखे हैं कि महिला समूह को हटाने संबंधी आदेश को निरस्त करते हुए कार्य बहाल कराने की मांग रखी है।साथ ही 28 सितंबर 2026 तक की समय प्रभारी सीएमओ यशवंत देवांगन को निलंबित करने एवं अपराध पंजीबद्ध करने की चेतावनी दी गई थी अन्यथा एसडीएम बिलाईगढ़ कार्यालय के सामने शांति पूर्ण तरीके से धरना देने की बात ज्ञापन में कही गई थी।
यशवंत देवांगन बिलाईगढ़ प्रभारी सीएमओ पर कुछ दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी निधि की राशि में आहरण संबंधी आरोप लगाने की खबर आये थे।
ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए एवं पूर्व की शिकायत जांच पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा आदेश पारित 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को तमाम मामलों में प्रभारी सीएमओ बिलाईगढ़ यशवंत देवांगन को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।
निलंबित होने का प्रमुख कारण :
वूमेन फोर टी का भुगतान लंबित रखना।
एजेंडा 21 कूट रचना एवं अन्य शिकायत।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बिलासपुर किया गया है।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट साइंस वाणी न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़।
नरेन्द्र कुर्रे (अतिरिक्त ब्यूरो चिप सारंगढ़ बिलाईगढ़)
वीरेन्द्र कुमार ( जिला संवाददाता)।