अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।
19 सितंबर 2026
जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 18.09.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम केकराभाठ में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी मनमोहन सिंह कोसले पिता घसिया राम कोसले उम्र 64 वर्ष सा. केकराभाठ थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 4500/-रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. देवनारायण चंद्रा आर. राजेंद्र कुर्रे, आर. संजीव राठौर, आर. वेष कुमार जाटवर, आर. श्याम हरवंश का योगदान रहा ।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट