-->
स्कूल छोड़ शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा शिक्षक,शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

स्कूल छोड़ शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा शिक्षक,शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


संवाददाता:सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा
विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय प्राथमिक शाला चोरहादेवरी में पदस्थ सहायक शिक्षक रामकुमार मनहर की कथित नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े होने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिक्षक को लगभग सुबह 11 बजे शराब के नशे में चूर होकर स्कूल समय के दौरान चंडी देवी मंदिर के सामने सड़क किनारे सोया हुआ पाया गया। वायरल तस्वीर में शिक्षक सड़क किनारे लेटे नजर आ रहे हैं। दावा है कि घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
*स्कूल में बच्चों को पढ़ाना था, सड़क किनारे नशे में मिले!*

सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस समय शिक्षक की जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाने और विद्यालयीन व्यवस्था संभालने की थी, उसी दौरान उनके कथित रूप से नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े होने की बात सामने आई। यदि वायरल तस्वीर और वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह न केवल शिक्षक की कार्यशैली बल्कि पूरे शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है।

अब देखना यह होगा कि विभाग वायरल फोटो-वीडियो की जांच के बाद सिर्फ खानापूर्ति करता है या वास्तव में जिम्मेदार शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई होती है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

*बम्हनीडीह विकासखंड से लगातार आ रहा मामले*

वहीं बम्हनीडीह विकासखंड के अलग-अलग स्कूलों से कही बच्चों से धान बीनवाते,तो कही पानी भराते हद तो तब हो गई जहां एक स्कूल में फावड़ा में सीमेंट मिलते विडियो वायरल हुआ था,बम्हनीडीह विकासखंड में शिक्षकों के ऐसे हरकतों से पालकों में रौश हैं,कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी को चाहिए कि मामले में संज्ञान लेकर शिक्षकों पर नकेल कशे ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके ।


 वर्जन 
 
मामले की सूचना प्राप्त हुई है। संकुल प्रभारी एवं शैक्षिक समन्वयक को भेजकर जांच कराई गई, जिसमें संबंधित कल अनुपस्थित था। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कृत्यों से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होती है।

*बसंत चतुर्वेदी*
*(विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article