-->
दशहरा के लिए जगह फाइनल करने उतरे कलेक्टर-SP, भालेराव मैदान और कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण*  *नवरात्रि, दशहरा और गणेश उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और पार्किंग पर दिए निर्देश*

दशहरा के लिए जगह फाइनल करने उतरे कलेक्टर-SP, भालेराव मैदान और कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण* *नवरात्रि, दशहरा और गणेश उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और पार्किंग पर दिए निर्देश*


_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  
_जांजगीर-चांपा_

*जांजगीर-चांपा।* आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आगामी दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्थलों की उपलब्ध सुविधाओं एवं आयोजन की आवश्यकताओं का आंकलन कर उपयुक्त स्थल का चयन करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क, एसडीएम चांपा पवन कोसमा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष फोकस
कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने दोनों संभावित स्थलों पर लोगों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पार्किंग एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

रामबांधा तालाब गणेश पंडाल का भी निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर-एसपी ने रामबांधा तालाब के पास स्थापित गणेश उत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों एवं अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडाल के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो और आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने नवरात्रि एवं आगामी पर्वों के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article