-->
डभरा में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार

डभरा में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार

साइंस वाणी न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्ती। जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹51,400 नगद एवं ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा/चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सपोस के मुक्तिधाम के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही डभरा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम की तत्परता से मौके पर मौजूद सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया गया।कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से ₹51,400 नगद तथा 52 ताश पत्तियां बरामद कर जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में सक्ती, रायगढ़ एवं महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिला पुलिस सक्ती ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

साइंस वाणी न्यूज़ 
सक्ती से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article