-->
155 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आवश्यक दवाइयांजनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में आयोजित हुआ बाल संदर्भ शिविर, माताओं को बच्चों के पोषण और बेहतर देखभाल के लिए किया गया जागरूक

155 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आवश्यक दवाइयांजनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में आयोजित हुआ बाल संदर्भ शिविर, माताओं को बच्चों के पोषण और बेहतर देखभाल के लिए किया गया जागरूक



संवाददाता : संतोष कुमार चौहान / साइंस वाणी न्यूज़, रायगढ

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। जिले में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू बाल विकास परियोजना अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 155 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही बच्चों की माताओं को पोषण, खानपान और बेहतर देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया।
ऊंचाई और वजन मापकर संदर्भ कार्ड में दर्ज की गई जानकारी
बाल संदर्भ शिविर के दौरान बच्चों की ऊंचाई और वजन मापकर उनकी जानकारी संदर्भ कार्ड में दर्ज की गई। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति पर नियमित निगरानी रखना और जरूरत के अनुसार उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, माताओं को बच्चों के खानपान में संतुलित एवं पौष्टिक आहार शामिल करने, स्वच्छता का ध्यान रखने और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं
गणपतपुर में आयोजित इस शिविर के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयां और पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उनके पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिवारों को जागरूक करना रहा।
स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
बाल संदर्भ शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडेय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन एवं डॉ. प्रदीप सहित डॉ. गजानन, डॉ. अंकित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. भैना, डॉ. पूनम और डॉ. गीतांजलि उपस्थित रहे।
साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article