-->
मालखरौदा ब्लॉक के सेवा सेतु शिविर में 157 आवेदन प्राप्त, 107 का मौके पर निराकरण

मालखरौदा ब्लॉक के सेवा सेतु शिविर में 157 आवेदन प्राप्त, 107 का मौके पर निराकरण



साइंस वाणी न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्ती, 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 107 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी कम करना तथा पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं सिकल सेल जांच के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा आधार अपडेट, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, कृषि, उद्यानिकी, खाद्य, श्रम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।विभिन्न योजनाओं के तहत मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति, पोषण पेटी, आयुष्मान कार्ड, महिला समूहों को चेक, फलदार पौधे एवं मत्स्य जाल वितरित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान जनमन पुस्तिका का वितरण तथा विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं पेंसिल भी प्रदान की गई।शिविर में जनप्रतिनिधियों, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, एसडीएम डभरा श्री विनय कश्यप, जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ श्री तेजेश्वर यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

साइंस वाणी न्यूज़
सक्ती से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article