सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन* *
04 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे
साइंस वाणी न्यूज
जिला जांजगीर-चांपा
समाचारों के खबरों के सिलसिले में प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 03 अक्टूबर को पामगढ़ के डीएव्ही स्कूल ग्राउंड ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में शिविर आयोजित कर सेवा सेतु अभियान को सफलता पूर्वक मनाया गया, तत्पश्चात 05 अक्टूबर को बलौदा के अटल समरसता भवन जावलपुर में शिविर आयोजित कर सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा , तत्पश्चात 06 अक्टूबर को नवागढ़ के हाई स्कूल परिसर ग्राम पंचायत सेमरा में शिविर आयोजित कर सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा तथा 08 अक्टूबर को बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में शिविर आयोजित कर सेवा सेतु अभियान के कार्यक्रम संपन्न होंगे।