तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवारीयों को ₹4,327 नगद, 52 पत्ती ताश सहित पकड़ने में मिली बड़ी सफलता , छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
10 अक्टूबर 2026
*जांजगीर-चांपा दिनांक 10.10.26
*संवाददाता मणिकांत कुर्रे*
साइंस वाणी न्यूज
जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले पर आगे की खबर यह है कि थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम
* विजय कुमार (34 वर्ष)
* ओमप्रकाश खुंटे (19 वर्ष)
* राहुल कुमार (25 वर्ष)
* जावेद बंजारे (28 वर्ष)
* प्रकाश खुंटे (37 वर्ष)
* संजीव कुमार बंजारे (43 वर्ष)
* संदीप साहू (32 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
*सराहनीय योगदान:*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव सहित प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, गौतम पांडे, डोमनिक तिग्गा तथा आरक्षक जनक कश्यप एवं लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
*जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:*
जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।