-->
गांधी जयंती पर नया बाराद्वार में अनूठी पहल, ई-वेस्ट रिसाइकिल सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान

गांधी जयंती पर नया बाराद्वार में अनूठी पहल, ई-वेस्ट रिसाइकिल सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान


सक्ती, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नगर पंचायत नया बाराद्वार में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। नगर पंचायत के आरआरआर (रिड्यूस, रिउज, रीसाइकिल) सेंटर में ई-वेस्ट रिसाइकिल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्व-सहायता समूह के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनोज कुमार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद हितग्राहियों को सामग्री वितरण में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर गांधीजी के स्वच्छता संबंधी आदर्शों को याद करते हुए नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। नगर पंचायत की इस पहल का उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं को कचरा समझकर फेंकने के बजाय उनका उचित प्रबंधन, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण सुनिश्चित करना है।आरआरआर सेंटर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उपयोगी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल से एक ओर जरूरतमंद लोगों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो रही है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे एवं सीएमओ श्री मनोज कुमार कश्यप ने नागरिकों से अपील की कि वे गांधीजी के स्वच्छता संबंधी आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं तथा अनुपयोगी वस्तुओं का उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण कर नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहयोग दें।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह पहल स्वच्छता, सामाजिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।

साइंस वाणी न्यूज़ 
सक्ती से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article