-->
चॉइस सेंटर संचालक सावधान! कैश के नाम पर स्कैनर से हो रहा संदिग्ध लेनदेन, खाते हो रहे होल्ड

चॉइस सेंटर संचालक सावधान! कैश के नाम पर स्कैनर से हो रहा संदिग्ध लेनदेन, खाते हो रहे होल्ड



संवाददाता : अशोक जायसवाल/साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती 

सक्ती। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में चॉइस सेंटर संचालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति कथित तौर पर अलग-अलग जगहों पर स्थित चॉइस सेंटरों में पहुंचकर नकद रुपये की मांग करता है और इसके बदले चॉइस सेंटर के स्कैनर के माध्यम से पैसों का लेनदेन करवाता है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में संदिग्ध या कथित फ्रॉड से जुड़ी रकम खातों में आने के कारण चॉइस सेंटर संचालकों के बैंक खाते होल्ड हो जा रहे हैं।इस तरह की स्थिति से चॉइस सेंटर संचालकों को आर्थिक परेशानी के साथ-साथ बैंकिंग संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बिना लेनदेन की सही जानकारी और पुष्टि किए अपने स्कैनर के माध्यम से पैसे प्राप्त करना जोखिम भरा हो सकता है।चॉइस सेंटर संचालकों से विशेष अपील: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ बिना सत्यापन के लेनदेन न करें। संबंधित व्यक्ति की पहचान और पैसे के स्रोत की जानकारी अवश्य लें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें और तत्काल बैंक तथा पुलिस को सूचना दें।यदि किसी व्यक्ति के संबंध में ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो स्वयं कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को सूचित करें।
अपील: यह सूचना अधिक से अधिक चॉइस सेंटर संचालकों तक पहुंचाएं, ताकि वे सतर्क रहें और संभावित आर्थिक नुकसान से बच सकें।
नोट: संबंधित व्यक्ति पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article