जांजगीर-चांपा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
21 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी 21 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे
एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री के आंगनबाड़ी केन्द्र 01 मे कार्यकर्ता पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से 31 अक्टूबर 2026 तक https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त पद हेतु 12 वीं उत्तीर्ण उक्त ग्राम के किसी भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है।