-->
बिलाईगढ़ ऐतिहासिक राजशाही दसेरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की शिरकत

बिलाईगढ़ ऐतिहासिक राजशाही दसेरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की शिरकत




साइंस वाणी न्यूज (सारंगढ़ बिलाईगढ़)/बिलाईगढ़


बिलाईगढ़ ऐतिहासिक राजशाही दसेरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के तौर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बिलाईगढ़ में उपस्थित हुए। रायपुर हेलीकॉप्टर से रैनिभाठा दसेरा मैदान में लग भग साढ़े तीन बजे आगमन हुआ। राजशाही परम्परा के अनुसार स्वागत सतकार करते हुए राज शाही वेशभूषा में दीवान औकारेश्वर शरण सिंह, शौभाग्य शरण सिंह,युवराज शरण सिंह, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा,सहित जन प्रतिनिधि यो ने पुष्प गुच्छ एवम पारम्परिक पगड़ी पहना कर स्वागत किये एवम मुख्य आसन्दी पर विराजमान कराये।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह बिलाईगढ़ आगमन प्रथम बार रहा यहा बिलाईगढ़ राजशाही परम्परा एवम आदिवासी संस्कृति से प्रभावित हो कर खुशी जाहिर किये। क्षेत्रवाशियो को दसेरा महोत्सव विजयादशमी की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं किए।

बिलाईगढ़ क्षेत्र की विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की सौगात

बिलाईगढ़ आत्मानंद स्कूल से बस स्टेण्ड तक तीन करोड़ की लागत से गौरवपथ निर्माण 
अपर कलेक्टर कार्यालय की सौगात 
राजमहल मार्ग पर पुल निर्माण
वार्ड 15 में सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम निर्माण 
माँ समलाई मंदिर के पास डोम सेड का निर्माण 

बिलाईगढ़ राजशाही परम्परा के अनुसार राजमहल बिलाईगढ़ से दीवान साहब की अगुवाई में शाही सवारी के साथ रैनिभाठा के लिए दोपहर तीन बजे निकले आगे ढोल नगाड़ा निशान पारंपरिक वाद्य यंत्र घोड़े की सवारी व रथ पर सवार औकारेश्वर शरण सिंह, राजकुमार सौभाग्य शरन सिंह,युवराज शरण सिंह को नगर वाशियो ने जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत सत्कार व जोहर करते रहे।

विजयदशमी दसेरा महोत्सव पर महल की सभी द्वार खुली रहती है जहाँ क्षेत्र वाशियो की चहल कदमी देखते ही बनती है।बिलाईगढ़ क्षेत्र में मेले का माहौल रहती है चारोओर विभिन्न बाजार सजी होती है विजयदशमी के दूसरे दिन दिन में भी मेला लगती है सदर बाजार सजी रहती है।


राजशाही परमपरा में तीरंदाजी एवम गढ़ तोड़ाई रहता है प्रमुख आकर्षण।

दसेरा महोत्सव में तीरंदाजी (चियार-धनुष बाण) वनआंचल क्षेत्र से मूलनिवासी आदिवासी जल, जंगल, जमीन के रखवाले के अचूक निशाने को आज देख ने को पूरे क्षेत्र वाशी उत्सुक रहतें हैं लग भाग 25-30फिट उचाई पर नीबू एवम पारंपरिक चिड़िया धागे से लटकती रहती है। जिससे धनुष धर भाइयो ने लगभग सौ फीट दूरी से निशाने लगा कर मार गिरातें 
हैं।वही विजेता कहलाता है इस वर्ष का विजेता घसिया राम (धनसीर) रहा।
गढ़ जीतना गढ़ तोड़ने कार्य लम्बी कूद रूप में जो सबसे लम्बी दूरी कूदते हैं वे विजेता होता है इस वर्ष गढ़ तोड़ने वाल सजन साहू (सुतिउकुली) रहा जिन्हें परम्परा अनुसार बकरा और नगद पुरस्कार दिया गया इस गढ़ तोड़ाई एवम तीरंदाजी कार्यक्रम तक नगाडा निशान वाद्य यंत्र बजते रहता है।
इस अवसर पर राजपरिवार,जनप्रतिनिधि गण, व्यापारी गण, शासन प्रशासन,लग भग दस हजार की संख्या में क्षेत्र वाशी उपस्थित रहे।
अंत में दीवान साहब औकारेश्वर शरण सिंह ने क्षेत्र वाशियो को उपस्थित अतिथियों को शासन प्रशासन,सभी का आभार व्यक्त किया 


साइंस वाणी न्यूज (सारंगढ़ बिलाईगढ़)
ब्यूरो चिप -नरेन्द्र कुर्रे 
जिला संवाददाता विरेन्द्र कुमार

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article