बुंदेलखंड किसान यूनियन में नई नियुक्तियां, मनमोहन यादव जिला महासचिव और महेन्द्र पाठक जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
01 अक्टूबर 2026
महोबा। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कुमार रावत ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने मनमोहन यादव को जिला महासचिव तथा महेन्द्र पाठक को जिला उपाध्यक्ष, महोबा के पद पर नियुक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।