-->
जांजगीर-चांपा/सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,चांपा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त

जांजगीर-चांपा/सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,चांपा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त


साइंस वाणी 26 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 



सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने- धमकाने की सूचना पर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा लोहे का धारदार हथियार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 *क्या है मामला* दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रानी रोड स्थित थाना चौक के पास तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में *आरोपी* की पहचान कमलेश कुमार देवांगन (46 वर्ष), निवासी रानी रोड, चांपा के रूप में हुई। हथियार रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर तलवारनुमा लोहे के धारदार हथियार को विधिवत जब्त कर
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article