मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति द्वारा शक्ति से उल्दा वैष्णो देवी मंदिर पदयात्रा का किया गया भव्य आयोजन
17 अक्टूबर 2026
संवाददाता: अशोक जायसवाल
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती
सक्ती। जय माता दी और जय माँ वैष्णो देवी के जयकारों के साथ धार्मिक आस्था एवं भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ वैष्णो देवी के भक्तों के लिए सक्ती से उल्दा मंदिर तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन का उद्देश्य माँ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक एकता की भावना को मजबूत करना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर, शनिवार को सक्ती स्थित माँ महामाया मंदिर से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। माँ महामाया पदयात्रा सेवा समिति, सक्ती द्वारा आयोजित इस धार्मिक यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान भक्तजन माँ के जयकारे लगाते हुए निर्धारित मार्ग से उल्दा मंदिर की ओर प्रस्थान किया गया।
पदयात्रा का निर्धारित मार्ग माँ महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर नवधा चौक, शनि मंदिर, नारायण सागर रोड, नंदेली भांठा चौक, रगजा, गढ़गोदी, अमलडीहा, लोधिया, सरवानी चौक और बरगढ़ धाम होते हुए हाईवे के रास्ते उल्दा मंदिर तक निर्धारित किया गया है।श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था आयोजकों के अनुसार, पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है, ताकि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।