-->
घर में घुसकर ईंट से जीजा, दीदी और महिला के साथ की मारपीट, जान से मारने की धमकीपर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

घर में घुसकर ईंट से जीजा, दीदी और महिला के साथ की मारपीट, जान से मारने की धमकीपर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

साइंस वाणी 16 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 


 जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेऊ में घर में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सोनी (सोनवानी), पिता विष्णु सोनवानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 क्या है मामला दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी कथित रूप से घर के पीछे की बाड़ी की ओर से दीवार कूदकर घर में घुसा। घर में मौजूद लोगों के जागने पर उसने ईंट के टुकड़े से प्रार्थी घुसऊराम टंडन, उनकी पत्नी एवं चैतीन बंजारे के साथ मारपीट की। घटना में तीनों को चोटें आईं। 
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको पूछताछ घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article