-->
जांजगीर-चांपा/बच्चों की सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जांजगीर-चांपा/बच्चों की सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

साइंस वाणी 16अक्टूबर2026 
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 


जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
     कार्यशाला में बाल संरक्षण, दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित विद्यालय, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्माण तथा बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, बाल विवाह रोकथाम में पंचायतों की भूमिका, ग्राम स्तर पर कार्ययोजना निर्माण और किशोरों एवं युवाओं की भागीदारी करने कहा गया। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम एवं सुरक्षित बचपन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कोटगढ़, मड़वा, अमोरा एवं बनारी के सरपंचों सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रतिनिधियों और युवोदय स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सरपंच-सचिव, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, यूनिसेफ, युवोदय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article