सेजेस कापू में मनाया गया - सेवा संकल्प अभियान
09 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी न्यूज रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कापू में माननीय राधे श्याम राठिया संसद रायगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया सेवा संकल्प अभियान। कार्यक्रम में सेजेस कापू के छात्र/छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विकसित भारत 2047से संबंधित चित्रकला, रंगोली, विभिन्न मॉडल, तथा छात्राओं द्वारा विकसित भारत पर भाषण दिया गया ।
छात्राओं द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ संस्कृति से आधारित कर्मा नृत्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया, शिशुपाल गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा मंडल अध्यक्ष कापू, असंति टंडन बी डी सी कापू, श्याम बिहारी शर्मा शाला विकास समिति कापू,सरपंच कापू सुमित्रा सर्पराज, सोहन लाल टंडन जिला उपाध्यक्ष, इत्यादि जनपद स्तर एवं मंडल स्तर के सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। माननीय राधे श्याम राठिया जी एवं लीनव राठिया द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरण कर संबोधित किए। सेजेस कापू के 18 वर्ष पूरा करने वाले छात्र/छात्राओं को फॉर्म 6 वितरण कर मतदाता सूची में अपने नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुखरू सिदार, संस्था के प्राचार्य श्री सरुप सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़