-->
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष एवं मीटिंग हॉल का लिया जायजा, शेष विभागों को शीघ्र शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष एवं मीटिंग हॉल का लिया जायजा, शेष विभागों को शीघ्र शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश


 *संवाददाता मणिकांत कुर्रे*
साइंस वाणी न्यूज 
जिला जांजगीर-चांपा 
      जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष, आदिवासी विकास विभाग, चिप्स, खेल विभाग, मीटिंग हॉल सहित विभिन्न कार्यालयीन कक्षों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यालयीन कार्याें एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
     नव निर्मित प्रथम तल पर आबंटित शेष विभागों के शिफ्टिंग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर महोबे ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभागों को जल्द से जल्द शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article